Site iconSite icon AR Live News

देश की वैक्सीन आपको सुरक्षा दे सकती है तो देश में बने सामान की खरीददारी दीवाली और भी भव्य बना सकती है : मोदी

pm narendra modi appeals to citizens to buy made in india productpm narendra modi appeals to citizens to buy made in india product

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जनता से की अपील

नई दिल्ली, (एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा हैं कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज का केवल एक आंकड़ा नहीं है। यह देश के सामर्थ का प्रतिबिंब है। दीवाली पर देश में बने सामान खरीदने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है तो मेरे देश का उत्पादन, मेरे देश में बने सामान, मेरी दीवाली और भी भव्य बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीवाली के दौरान बिक्री एक तरफ और बाकी साल की बिक्री एक तरफ होती है। हमारे यहाँ दीवाली के समय त्योहारों के समय बिक्री एकदम बढ़ जाती है। 100 करोड़ वैक्सीन डोज हमारे छोटे-छोटे दुकानदारों, हमारे छोटे-छोटे उद्यमियों, हमारे रेहड़ी वाले भाइयों-बहनों सभी के लिए आशा की किरण बनकर आई है।

देश में बनी वैक्सीन और 100 करोड डोज लगने की सफलता से आज हर देशवासी ये साक्षात अनुभव कर रहा है कि मेड इन इंडिया की ताकत बहुत बड़ी हैं। इसलिए आज मैं आपसे ये कहूंगा कि हमें हर छोटी से छोटी चीज, जो मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए। और ये सबके प्रयास से ही संभव होगा।

जुते पहनकर ही घर से बाहर निकलते, वैसे ही मास्क की आदत डालें

कोरोना को लेकर अभी भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि हमें लापरवाह नहीं होना है। हमें अपने त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ ही मनाना है। जैसे हमें जूते पहनकर ही बाहर जाने की आदत लग गई है बस वैसे ही मास्क को भी एक सहज स्वभाव बनाना ही होगा। कवच कितना ही उत्तम हो, कवच कितना ही आधुनिक हो, कवच से सुरक्षा की पूरी गारंटी हो, तो भी जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते।

हर सवाल का जबाव दे दिया है देश में बनी वैक्सीन ने

मोदी ने कहा कि एक समय भारत अधिकतर दूसरे देशों की बनाई वैक्सीन्स पर ही निर्भर रहता था। इसी वजह से जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा..? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा?। भारत को वैक्सीन कब मिलेगी?।

भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं?। क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सकेगा?। भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रहा है।

Exit mobile version