Site iconSite icon AR Live News

उत्तराखंड में सौ प्रतिशत योग्य लोगों को लगी कोविड टीकाकरण की पहली डोज

uttarakhand 100 percent people get covid 19 vaccine first doseuttarakhand 100 percent people get covid 19 vaccine first dose

भारत में टीकाकरण का कुल कवरेज 97.79 करोड़ पार पहुंचा

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड राज्य देश में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को कोरोना टीकाकरण की शत प्रतिशत डोज लगाने वाला राज्य बन गया हैं। देव भूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड के लोगो के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बड़ी जीत मानी जा सकती है ।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18 वर्षसे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए देवभूमि के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि “देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.79 करोड़ (97 करोड़ 79 लाख 47783) के पार पहुंच गया। इसे 96,88,300 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.12 प्रतिशत है, मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

Exit mobile version