Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 5, लसाड़िया में 12 मिमी बारिश: मक्का की फसल गीली होने से किसानों की परेशानी बढ़ी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज़)। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनने से उदयपुर में भी असर देखने को मिला है।मानसून विदा होने के बाद मौसम में आये इस बदलाव के चलते लसाड़िया में 12 मिलीमीटर (करीब आधा इंच) बारिश हुई। उदयपुर शहर में 5 मिलीमीटर, वल्लभनगर 8, कानोड़ 7, खेरवाड़ा 4 और सलूम्बर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

बेमौसम हुई इस बारिश से खेतों में पड़ी मक्का को फसल के खराब होने की आशंका ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि सोमवार सुबह मौसम साफ होने और धूप निकलने से किसानों को थोड़ी राहत मिली हैं। कई जगह किसान सुबह से ही खेतो में मक्का की फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के काम में जुटे नजर आए।

Exit mobile version