Site iconSite icon AR Live News

रणजीत हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद : यह दूसरा केस जिसमें हुई उम्रकैद

Ram Rahim Singh have been sentenced to life imprisonment in ranjit murder caseRam Rahim Singh have been sentenced to life imprisonment in ranjit murder case

पंचकुला,(ARLive news)। डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या मामले में आज सोमवार को अदालन ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। केस में गुरमीत राम रहीम के अलावा जसबीर, अवतार, कृष्ण लाल और सबदिल को सजा हुई है। कोर्ट ने कारावास की सजा के साथ ही राम रहीम पर 31 लाख रूपए और अन्य चारों दोषियों पर 50-50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरमीत राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या केस में भी उम्रकैद हो चुकी है। इसके अलावा दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में भी राम रहीम को दस साल की सजा हो चुकी है।

Exit mobile version