Site iconSite icon AR Live News

लखीमपुर खीरी केस : किसानों ने ट्रेनें रोकीं, ट्रैक जाम किए, केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांग

lakhimpur kheri case farmers block trains in rajasthan punjab haryanalakhimpur kheri case farmers block trains in rajasthan punjab haryana

अलवर,(ARLive news)। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या मामले में केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को रेल रोको आंदोलन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों पर बैठ गए और ट्रेनें रोकीं। इसका ज्यादा असर अलवर, हनुमानगढ़ में दिखायी दिया। किसानों ने प्रदर्शन कर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के विभिन्न जिलों में रेलवे ट्रैक जाम कर करीब 50 ट्रेनें रोकीं हैं।

प्रदर्शनकारियों के ट्रैक पर कब्जा कर लेने से इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे कुछ ट्रेनें कैंसल हो गयीं और कुछ देर से चलीं।

प्रदर्शनकारियों ने जयपुर रेलवे स्टेशन में भी घुसने का प्रयास किया। लेकिन यहां रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया और स्टेशन के अंदर जाने नहीं दिया। इससे जयपुर में प्रदर्शनकारी ट्रेन नहीं रोक सके और न ही ट्रैक जाम कर सके। यहां प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया।

Exit mobile version