Site iconSite icon AR Live News

बाड़मेर : बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल

4 died of a family in bolero truck accident barmer4 died of a family in bolero truck accident barmer

बाड़मेर,(ARLive news)। जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में भूंका भगत सिंह मेगा हाईवे पर सोमवार दोपहर बोलेरो और ट्रक में भी भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 5 घायल हैं। बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही परिवार से थे और जसोल माजीसा मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन कर सभी गुजरात लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

सिणधरी थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि हादसे में दीसा, गुजरात निवासी गोमती पत्नी चेना भाई सुथार, चेना भाई पुत्र कानजी भाई सुथार, भावना पत्नी कपूर जी सुथार, और काना भाई पुत्र बदाजी की मौत हुई है। वहीं परिवार के देवाराम उर्फ देवा जी पुत्र अजा जी, कपूर भाई पुत्र अजय, भरत भाई पुत्र चमनाजी सुथार, मोहन पुत्र चेनाभाई, हिना उर्फ हिमांशी पुत्री कपूर जी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों में टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से सड़क के किनारे पेड़ भी गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहनों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version