Site iconSite icon AR Live News

सातवीं की छात्रा से स्कूल हेडमास्टर ने किया दुष्कर्म : पुलिस ने हेडमास्टर को किया गिरफ्तार

rape with 7th class student in school classroom in jhunjhunurape with 7th class student in school classroom in jhunjhunu

झुंझुनूं,(एआर लाइव न्यूज)। झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल हेडमास्टर पर क्लासरूम में सातवीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी बाल कल्याण समिति को फोन पर दी तो पूरा मामला खुला। पुलिस ने स्कूल हेडमास्टर खुशखेड़ा अलवर निवासी आरोपी हेडमास्टर केशव यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया की घटना 5 अक्टूबर की है। क्षेत्र के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर सातवीं कक्षा की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, साथ ही एफआईआर में बताया है कि दुष्कर्म के बाद हेडमास्टर ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद से छात्रा सदमे में थी, बमुश्किल उसने बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और उसके साथ ही आपबीती बताई।

बाल कल्याण समिति ने तत्काल कार्यवाही कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अग्रिम जांच चल रही है।

Exit mobile version