Site iconSite icon AR Live News

भारतीय सेना की टीम ने ब्रेकॉन, वेल्स (यूके) में आयोजित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में स्वर्ण पदक जीता

INDIAN ARMY TEAM WINS GOLD MEDAL IN EXERCISE CAMBRIAN PATROLINDIAN ARMY TEAM WINS GOLD MEDAL IN EXERCISE CAMBRIAN PATROL

नई दिल्ली(ARLive news)। भारतीय सेना की 4/5 गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की एक टीम ने 13 से 15 अक्‍तूबर, 2021 तक ब्रिटेन के ब्रेकन, वेल्स में कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया हैं।

भारतीय सैन्‍य दल ने इस आयोजन में भाग लेते हुए कुल 96 टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसमें दुनिया भर से विशेष बलों और प्रतिष्ठित रेजिमेंटों का प्रतिनिधित्व करने वाली 17 अंतर्राष्ट्रीय टीमें शामिल थीं।

अभ्यास के दौरान, दुर्गम इलाकों और जबरदस्‍त ठंड के मौसम में इन सैन्‍य बलों के प्रदर्शन के लिए टीमों का मूल्यांकन किया गया था। अभ्‍यास के दौरान दुनिया की दुर्गम स्थितियों के अलावा विभिन्न चुनौतियों का सामना किया गया ताकि युद्ध की परिस्थितियों में उनकी प्रतिक्रियाओं का आकलन किया जा सके।

Exit mobile version