Site iconSite icon AR Live News

अगले साल मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष : सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुआ निर्णय

congress working committee meeting party precident election next yearcongress working committee meeting party precident election next year
सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में सोनिया गांधी ने जी-23 ग्रुप के नेताओं को खुद पर काबू रखने और अनुशासन की दी नसीहत

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में शनिवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई और राहुल गांधी का नाम एक बार फिर आगे किया गया। इसके बाद बैठक में अगले साल 21 अगस्त 2022 से 20 सितंबर 2022 तक अध्यक्ष पद का चुनाव करने का निर्णय किया गया।

बैठक में मौजूद रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि पूरा संगठन चाहता है कि कांग्रेस फिर से खड़ी हो, लेकिन इसके लिए एकता और पार्टी हितों को सबसे ऊपर रखना जरूरी है। इससे भी ज्यादा जरूरत खुद पर काबू रखने और अनुशासन की है।

दरअसल पिछले साल पार्टी के कुछ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर बड़े बदलाव और फुल टाइम प्रेसीडेंट की जरूरत बताई थी। सोनिया गांधी ने उन नेताओं की बात का जवाब मीटिंग में दिया और कहा कि वे ही पार्टी की फुल टाइम प्रेसीडेंट हैं। सोनिया ने कहा वे स्पष्टवादिता की समर्थक हैं, लेकिन उनसे मीडिया के जरिए बात न करें।

अगले साल होंगे पार्टी के जिला और ब्लॉक स्तर के चुनाव

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस ब्रीफ में बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार 1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। 16 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक ब्लॉक कमेटियों के चुनाव होंगे।

1 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 तक जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इसके बाद 21 जुलाई 2022 से 20 अगस्त 2022 तक पीसीसी का चुनाव होगा और 21 अगस्त 2022 से 20 सितंबर 2022 के बीच एआईसीसी का चुनाव होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सितंबर-अक्टूबर 2022 तक सीडब्ल्यूसी और एआईसीसी की अलग-अलग बॉडीज के चुनाव भी होंगे।

Exit mobile version