छत्तीसगढ़(ARlive news)। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह हुए धमाके में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए। यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब जवान विस्फोटक को ट्रेन के एक कोच से दूसरे कोच में रख रहे थें।
घटनाक्रम अनुसार शनिवार सुबह झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा जाने वाली सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। तब जवान विस्फोटक से भरे बॉक्स एक कोच से दूसरे कोच में रख रहे थें। तभी एक बॉक्स जवान के हाथ से नीचे गिर गया और उससे यह विस्फोट हुआ।
घटना के तुरन्त बाद सीआरपीएफ के सीनियर अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस के अनुसार इस घटना रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी आम आदमी को नुकसान नहीं पहुंचा है। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुचाया गया।

