Site icon AR Live News

भींडर ने चुनाव आयोग को लिखा खत : प्रचार का समय बढ़ाओ

Vallabh nagar by election Randhir singh bhinder demands to election commission for increase time of campaigning

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर उप चुनाव में प्रचार की समय सीमा सीमित करने से प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गई हैं। इसी के चलते जनता सेना नेता एवं विधायक का चुनाव लड़ रहे रणधीर सिंह भींडर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा हैं।

रणधीर सिंह भींडर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में बताया हैं कि वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे है। जिसमें आप द्वारा प्रचार-प्रसार का समय सुबह 10 से शाम 7 बजे तक का निर्धारित कर रखा है। जबकि प्रदेश सरकार ने 11 अक्टूबर 2021 को जारी नई कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रदेश भर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों के लिए सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक अनुमति प्रदान की गई है। ऐसे चुनाव प्रचार की समय सीमा भी रात दस बजे तक की जाए।

बड़ा क्षेत्र, 7 बजे तक प्रचार करना संभव नहीं

भींडर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को यह भी बताया है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र का फैलाव ज्यादा हैं। इस कारण अभी जो समय सीमा तय की हैं, उसके हिसाब से पूरे क्षेत्र में जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

Exit mobile version