Site iconSite icon AR Live News

भाजपा : 19 जिलों के प्रभारी- सह प्रभारी बदले

उप चुनाव की सरगर्मियों के बीच बड़ा बदलाव

उदयपुर(ARlive news)। विधानसभा उप चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश भाजपा ने राजस्थान में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया हैं। इसमें मेवाड़ सहित प्रदेश भर के 19 जिलो में प्रभारी- सह प्रभारी बदल दिए गए हैं।

शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार मेवाड़ में डूंगरपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा में भी बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि प्रभारियों के कामकाज के फीड बैक के आधार पर यह बदलाव किया गया हैं। कुछ जगह स्थानीय कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों में प्रभारियों के काम काज को लेकर नाराजगी भी थी। इसको लेकर अंदर ही अंदर बदलाव की मांग भी उठ रही थीं। उस कारण भी कुछ जगह प्रभारी-सह प्रभारी बदले गए हैं। आने वाले समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आरंभिक तैयारियां भी शुरु हो जाएगी। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने समय रहते ही यह बदलाव किया हैं।

Exit mobile version