Site iconSite icon AR Live News

दशहरा पर पीएम मोदी ने सात नई रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित की

pm modi to dedicate 7 defence companies to nationpm modi to dedicate 7 defence companies to nation

पीएम मोदी ने कहा ये सभी सात कंपनियाँ आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बहुत बड़ा आधार बनेंगी

नई दिल्‍ली(ARLive news)। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा उपकरणों, हथियारों और वाहनों के निर्माण के लिए बनीं सात नई रक्षा कम्पनियां शुक्रवार को राष्ट्र को समर्पित की। मोदी ने कहा क‍ि हमारे देश को हथियारों और रक्षा उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है। हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश को सबसे बड़ी मिलिट्री पावर बनाने का लक्ष्य तय किया है।

पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि  एपीजेअब्‍दुल कलाम का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा क‍ि आज ही अब्दुल कलाम की जयंती भी है। कलाम ने जिस तरह अपने जीवन को शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए समर्पित किया, ये हम सभी के लिए प्रेरणा है। पूरा भरोसा है कि ये सभी सात कंपनियाँ आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बहुत बड़ा आधार बनेंगी।

मोदी ने कहा क‍ि हमारी ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ कभी दुनिया की शक्तिशाली संस्थाओं में गिनी जाती थीं। इन फैक्ट्रीज़ के पास सौ-डेढ़ सौ साल से भी ज्यादा का अनुभव है। विश्व युद्ध के समय भारत की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ का दम-खम दुनिया ने देखा है। हमारे पास बेहतर संसाधन होते थे, वर्ल्ड क्लास स्किल होता था।

आज़ादी के बाद हमें जरूरत थी इन फैक्ट्रीज़ को अपग्रेड करने की, न्यू एजटेक्नोलॉजी को अपनाने की, लेकिन इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया। समय के साथ, भारत अपनी सामरिक जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर होता गया। इस स्थिति में परिवर्तन लाने में ये नई सात डिफेंस कंपनियां
बड़ी भूमिका निभाएंगी। इन नई कंपनियों के लिए भी देश ने अभी से ही 65 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर्स प्ले किये हैं।

Exit mobile version