Site iconSite icon AR Live News

कोरोना टीकाकरण अभियान देश में अब तक 96.82 करोड़ कोविड-19 टीके लगे

covid vaccination campaign in india crosses 96 crore vaccine markcovid vaccination campaign in india crosses 96 crore vaccine mark

नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना की रोकथाम के लिए देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 96.82 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 18987 नए मामले सामने आये हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.07% है। मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है। पिछले 24 घंटों में 19808 कोविड रोगी ठीक हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,33,62,709 हो चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है। वर्तमान में यह 0.61% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वर्तमान में देश में कोविड रोगियों की संख्या 2,06,586 है, यह संख्या बीते 215 दिनों में सबसे न्यूनतम है।

Exit mobile version