Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर उपचुनाव : 10 लाख रूपए नकद जब्ती मामले की देरी से सूचना देने पर SDM सहित 4 को नोटिस

kunthu machinery mart - Copykunthu machinery mart - Copy

उदयपुर,(ARLive news)। वल्लभनगर उपचुनाव के दौरान सोमवार को फ्लाइंग स्वॉयड द्वारा क्षेत्र में 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त करने के मामले में निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित प्रकोष्ठ को देरी से सूचना देने के कारण कलेक्टर ने वल्लभनगर एसडीएम सहित 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि वल्लभनगर उपखण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट व उडनदस्ता दल-5 के प्रभारी विनीत शर्मा ने इस कार्यवाही की सूचना तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन व्यय अनुविक्षण प्रकोष्ठ व कट्रोल रूम में नहीं दी थी। अत्यधिक विलम्ब से सूचना प्राप्त होने पर इस राशि के सीजर कार्यवाही में बहुत समय लगा और आगामी पारी में नियुक्त दल कार्मिकों को रात भर भीण्डर थाने में निगरानी के लिए रहना पड़ा।

इन्हें भी मिला नोटिस

निर्वाचन क्षेत्र में गठित उड़नदस्ता दल-1 के दल प्रभारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भरत प्रकाश को प्रथम पारी ड्यूटी के दौरान जांच किये गये वाहनों की संख्या तथा जब्ती रिपोर्ट की सूचना वाट्सअप ग्रुप में नहीं भेजने और फोन पर नकारात्मक रवैया प्रतीत होने के कारण नोटिस जारी हुआ।

उड़नदस्ता दल-2 के दल प्रभारी कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भानु प्रकाश दहिमा को रात्रि कालीन ड्युटी के तहत रात्रि लगभग 1 बजे हुए दूरभाष दूरभाष सत्यापन के दौरान उपस्थित नहीं रहने के कारण नोटिस जारी किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आमेटा को भी नोटिस

विधानसभा उप चुनाव के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रतिनियुक्त विभागीय कार्मिकों को कार्यमुक्त नहीं करने के मामले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलक्टर चेतन देवड़ा ने पेड न्यूज़ मॉनिटरिंग के लिए गठित एमसीएमसी प्रकोष्ठ में प्रतिनियुक्त शिक्षा विभाग के 17 कार्मिकों को संबंधित संस्था प्रधानों द्वारा कार्यमुक्त नहीं करने के प्रकरण में बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाते हुए संबंधित कार्मिकों को तत्काल कार्यमुक्त करवा कर ज्वाईन करवाने व स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version