Site iconSite icon AR Live News

तस्वीर साफ : वल्लभनगर उपचुनाव में 9 तो धरियावद में 7 प्रत्याशी के बीच मुकाबला

udaipur vallabhnagar byelection 2021 on 30 octoberudaipur vallabhnagar byelection 2021 on 30 october

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर और धरियावद उप चुनाव में बुधवार को नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के साथ ही राजनीतिक भाग्य आजमाने वालों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो गई हैं। वल्लभनगर में 9 और धरियावद में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे है।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वल्लभनगर में कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, भाजपा से हिम्मत सिंह झाला, जनता सेना से रणधीर सिंह भींडर, आरएलपी से उदयलाल डांगी और बीटीपी से सुख सम्पत बागड़ी चुनाव मैदान में है। इनके अलावा निर्दलीय गजेंद्र, नरेंद्र, भेरूलाल कालबेलिया और विजय कुमार भी चुनाव मैदान में है। धरियावद सीट पर कांग्रेस से नगराज मीणा, भाजपा से खेत सिंह,बीटीपी से गणेशलाल मीणा, सीपीआई(एम) से पूरणमल, बहुजन मुक्ति पार्टी से रामसिंह चुनाव मैदान में रहे है। दो निर्दलीय कैलाश और थावरचंद भी राजनीतिक भाग्य आजमा रहें हैं।

वल्लभनगर के समीकरण

यहां उदयलाल डांगी के बागी बनकर RLP से चुनाव लड़ने से अंदर ही अंदर भाजपा की चिंता बढ़ी हुई है। कांग्रेस को सीधे तौर पर तो बगावत का खतरा नहीं है,लेकिन टिकट वितरण से पहले मचे घमासान से कांग्रेस को भी मेहनत कोई कम नहीं करनी पड़ेगी। जनता सेना के सामने वोट बैंक को बनाएं रखने की चुनोती होगी। कारण यह कि उदयलाल डांगी के चुनाव मैदान में डटे रहने से जनता सेना के वोट बैंक पर भी असर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।

धरियावद में चुनावी गणित

धरियावद में टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय फार्म भरने वाले कन्हैयालाल मीणा के नाम वापस लेने से भाजपा को संजीवनी मिल गई हैं, लेकिन कन्हैयालाल मीणा की टीम खेत सिंह के लिये कितना मन से काम करतीं हैं। चुनाव परिणाम की दिशा इस पर भी काफी हद तक निर्भर करेंगी। कन्हैया लाल मीणा के पिता दिवंगत विधायक गौतम लाल मीणा का लसाड़िया क्षेत्र में मजबूत जनाधार रहा है। ऐसे में उनसे जुड़े कार्यकताओ पर भाजपा के बड़े नेताओं की भी नजर हैं।

Exit mobile version