नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और साक्ष्यों को जब्त किया है। इन आतंकियों की दिल्ली को निशाना बनाने की प्लानिंग थी।
जांच एजेंसी एनआईए ने मंगलवार को 16 लोकेशन पर छापेमारी की गई थी, जिसके अंतर्गत श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इसी छापेमारी में एनआईए ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
जम्मू-कश्मीर के घाटी में पिछले कुछ समय से आतंकवाद को बढ़ाने, विशेष मकसद और साजिश के लिए कई आतंकी संगठनों द्वारा हमला करने की साजिश रची जा रही है, इसमें साइबर स्पेस को भी निशाना बनाने की आशंका है। साक्ष्यों के आधार पर एनआईए ने कई आतंकी संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

