नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल थीं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित चाहते हैं कि उन्हें इंसाफ मिले। उन्होंने कहा कि जिसने हत्या की है, उस व्यक्ति कि पिता हिन्दुस्तान के गृह राज्य मंत्री हैं, इसीलिए जब तक वह मंत्री हैं, सही न्याय नहीं मिल सकता। राहुल ने आगे कहा कि अगर पिता मंत्री है तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी.?

