Site iconSite icon AR Live News

कयासों पर लगा विराम : जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर नहीं, रणधीर सिंह भींडर ही चुनाव लड़ेंगे

vallabhnagar by election janta sena party randhir singh bhinder fight electionvallabhnagar by election janta sena party randhir singh bhinder fight election

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर उपचुनाव में जनता सेना से रणधीर सिंह भींडर ही चुनाव लड़ेंगे। भींडर के साथ उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर के भी नामांकन दाखिल करवाने के बाद से अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। उन पर मंगलवार को विराम लग गया।

भीण्डर राजमहल में हुई जनता सेना कोर कमेटी की बैठक में सभी ने कहा कि भींडर परिवार जो भी निर्णय लेगा वह स्वीकार है। बैठक में रणधीर सिंह भींडर और दीपेंद्र कुंवर भी मौजूद थे। तय किया गया कि जनता सेना संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर ही इस उप चुनाव में जनता सेना प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस से प्रीति शक्तावत को टिकट मिलने से हर कोई यह कयास लगा रहा था कि इस बार जनता सेना महिला वोटर के ध्रुवीकरण को ध्यान में रखकर दीपेंद्र कुंवर को चुनाव लड़ा सकती है।

Exit mobile version