Site iconSite icon AR Live News

उत्तर प्रदेश चुनाव 2021 : कानपुर से अखिलेश यादव ने शुरू की विजय रथ यात्रा

up election 2021 akhilesh yadav vijay rath yatraup election 2021 akhilesh yadav vijay rath yatra

कानपुर,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई। सामजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को विजय रथ यात्रा शुरू कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जाजमऊ गंगा पुल से अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी के आशीर्वाद से विजय रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। यह गंगा जमुना के बीच का इलाका है। जहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी। लेकिन खुशहाली के बजाए किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उय दोगुनी होने के बजाए आय छीन ली गई। आज धान खड़ा हुआ है लेकिन उस की पैदावार की कीमत नहीं मिल रही। किसानों को गाड़ियों से कुचला जा रहा है।

अखिलेश ने कहा किरथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर हैए यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया हैण् इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

Exit mobile version