Site iconSite icon AR Live News

देश में 2 से 18 साल के बच्चों को भी लग सकेगी कोरोना वैक्सीन “कोवैक्सीन”, डीजीसीआई ने दी मंजूरी

covaxin approved for emergency use in children aged 2 to 18 yearscovaxin approved for emergency use in children aged 2 to 18 years

राकेश रंजन/नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जारी वैक्सीनेशन अभियान के बीच अच्छी और बड़ी खबर है कि अब देश में बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकेगी। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डीजीसीआई ने भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है।

यह वैक्सीन 2 साल से 18 साल तक के बच्चों को भी लग सकेगी। जानकारी के अनुसार बच्चों में भी इस वैक्सीन की दो डोज के बीच 28 दिन का ही अंतर रखना होगा। हालां कि बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर विस्तृत गाइडलाइन भी जारी होगी।

गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के कोरोना संक्रमण की चपेट में ज्यादा आने की आशंकाएं जताई गयी हैं। ऐसे में बच्चों स्वदेशी कोवैक्सीन लगाने की मंजूरी मिलना बड़ी राहत की खबर है। अभी तक दुनिया में अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, यूके, कनाडा सहित अन्य देशों में बच्चों के कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

Exit mobile version