Site iconSite icon AR Live News

उप चुनाव : कांग्रेस के 20 स्टार प्रचारक बने, गिरिजा का नाम नहीं

वल्लभनगर और धरियावद में करेंगे प्रचार

उदयपुर(ARLive news)। मेवाड़ की वल्लभनगर और धरियावद सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी की हैं। राजस्थान प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 20 स्टार प्रचारक तय किये हैं। हालांकि इनमें मेवाड़ की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का नाम शामिल नहीं है।

इनमें सीडब्ल्यूसी मेम्बर और उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जनजाति मंत्री अर्जुन बामनिया, खेल मंत्री अशोक चांदना, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया,विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया,
दयाराम परमार, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, मावली के पूर्व विधायक पुष्कर डांगी, दिनेश खोडनिया, रामलाल मीणा, विधायक एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, लखन सिंह मीणा और पुष्पेंद्र भारद्वाज को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की होगी जिम्मेदारी

उप चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने में इन स्टार प्रचारकों की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। अजय माकन,अशोक गहलोत और पायलट की वल्लभनगर और धरियावद में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने के दिन सभा हो चुकी है।

Exit mobile version