उदयपुर(ARLive news)। फतेहसागर के झरने के साथ ही इन दिनों मछलियों की अठखेलियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झील लबालब होने के बाद किनारे-किनारे पानी पर जैसे ही कोई खाने की चीज डलती उस पर झपटा मारने की मछलियों में ऐसे हौड मचने लगती है कि मानो उनमें तैराकी प्रतियोगिता हो रही हो। यह नजारा बंसियो के आसपास देखने को मिल रहा है और इस नजारे को देखते ही लोगो के कदम रुक पड़ते है।
मछलियों की अठखेलियों का रोचक वीडियो
इधर पानी की आवक को देखते हुए अब रोजाना सुबह करीब 8.15 बजे गेट खोलकर रात करीब 8.30 बजे बन्द किये जा रहे है। फतेहसागर का गेज अभी भी 13 फीट के ऊपर बना हुआ है और मदार नहर से आवक जारी है। एक अनुमान के अनुसार मदार नहर से जीतना पानी आ रहा उतने ही पानी की फतेहसागर के चारो गेट से निकासी की जा रही है।

