Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर उप चुनाव : दोनों दलों में लगी आग, न भाजपा सेफ, न कांग्रेस..!

udaipur vallabhnagar byelection voice of political protest raise in both congress and bjpudaipur vallabhnagar byelection voice of political protest raise in both congress and bjp

भाजपा के उदयलाल डांगी ने निर्दलीय पर्चा भरा, कल कांग्रेस के देवेन्द्र शक्तावत भी कर सकते हैं ऐसा

उदयपुर, (ALRive news)। वल्लभनगर उप चुनाव रोचक होते जा रहे हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने की उम्मीद करने वालों को इस उपचुनाव में कई कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। गुरूवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को प्रत्याशी बनाया है, तो भाजपा ने नए चहरे हिम्मत सिंह झाला को प्रत्याशी घोषित किया।

ऐसे में भाजपा से टिकट लेने की दौड़ में शामिल उदयलाल डांगी ने पार्टी से बगावत के रंग दिखा दिए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज उदयलाल डांगी ने आज गुरूवार को निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के रूप में दो अलग-अलग नामांकन दाखिल किए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर भाजपा चुनावी प्रक्रिया के दौरान घोषित प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला को ही सिम्बोल देती है, तो उदयलाल डांगी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने गजेन्द्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति को प्रत्याशी बनाया है। इस बात से खफा गजेन्द्र सिंह के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे शुक्रवार को पर्चा दाखिल कर सकते हैं। इस बगावत से भाजपा और कांग्रेस दोनों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

उदयलाल डांगी को टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

https://youtu.be/gkuMCb_0kHQ

उदयलाल डांगी को भाजपा से टिकट नहीं मिलने से गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में भाजपा के प्रति विरोध जताया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से उदयलाल डांगी ने शक्ति प्रदर्शन का मैसेज भी दिया।

ऐसा ही विरोध भाजपा में धरियावद उपचुनाव में भी नजर आ रहा है। यहां दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा के बेटे कन्हैयालाल मीणा को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थक विरोध में उतर आए हैं।

जनता सेना में भींडर दंपत्ति ने भरा पर्चा

वल्लभनगर में जनता सेना से रणधीर सिंह भींडर और उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी भी उप चुनाव में दोनों जगह प्रत्याशी उतार रही हैं।

Exit mobile version