Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर उप चुनाव अपडेट : नवरात्रि स्थापना पर रणधीर सिंह और दीपेंद्र कुंवर भरेंगे फार्म

udaipur vallabhnagar by election randhir singh bhinder and dipendra kunwar files nomination on navratri first day 7 octoberudaipur vallabhnagar by election randhir singh bhinder and dipendra kunwar files nomination on navratri first day 7 october

आज चारभुजा जी दर्शन करने पहुंचे

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर उप चुनाव को लेकर जनता सेना संस्थापक रणधीर सिंह भींडर और उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर गुरुवार सुबह नामांकन दाखिल करेंगे। गुरूवार से नवरात्रि की शुरूआत हो रही है, दोनों के फार्म जमा करवाने का मुहूर्त सुबह 11 बजे से 12.50 बजे तक का आया है। दोनों ही जनता सेना प्रत्याशी के रूप में ही पर्चा भरेंगे।

कयास लगाए जा रहे कि कांग्रेस प्रीति शक्तावत की टिकट देती है तो महिला के सामने महिला को चुनाव लड़वाने की रणनीति पर भी जनता सेना विचार कर सकती है। इस परिस्थिति में जनता सेना से दीपेन्द्र कुंवर भी चुनाव लड़ सकती हैं। इसीलिये रणधीर सिंह ने उनकी  पत्नी को भी फार्म भरवाने की रणनीति बनाई है।

कल तक ये अटकलें लगाई जा रही थी कि रणधीर सिंह भींडर या उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर को भाजपा से चुनाव लड़वाया जा सकता हैं, लेकिन भींडर दंपत्ति जनता सेना से ही पर्चा भरेंगे और इसी के साथ भाजपा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग जाएगा। ऐसे में भींडर दम्पति गुरुवार सुबह एक साथ एसडीओ ऑफिस पहुँच कर पर्चा दाखिल करेंगे।

फार्म भरने से पहले पहुँचे प्रभु के दरबार में

फार्म भरने का काम शुरू करने से पहले रणधीर सिंह भींडर और उनकी पत्नी दीपेंद्र कुंवर बुधवार को चारभुजा जी दर्शन करने पहुँचे। दोनों प्रभु के दरबार में चुनाव जीतने का आशीर्वाद लेकर शाम तक भींडर पहुचेंगे। उसके बाद नामांकन फार्म भरने की तैयारी करेंगे। कांग्रेस और भाजपा अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाए हैं। धरियावद में भी टिकट तय करने को लेकर उलझन बनी हुई है।

Exit mobile version