मुंबई,(ARLive news)। गोवा में हुए मिसेज इंडिया क्वीन 2021 पहचान मेरी कॉन्टेस्ट में उदयपुर की निधि पुनमिया ने विजेता बनकर ताज हासिल किया है। कॉन्टेस्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुईं मलाइका अरोड़ा ने निधि को मिसेज इंडिया क्वीन 2021 का ताज पहनाया।
निधि पुनमिया उदयपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में पति की जॉब के चलते मुंबई में रह रही हैं। कॉन्टेस्ट में पहली रनर अप बंसी पटेल और दूसरी रनर अप गीता अंब्रे रहीं।
मलाइका अरोड़ा ने विनर को ताज पहनाते हुए कहा कि हम महिलाओं के वजनए आत्मविश्वास की कमी और अन्य कमजोरियों जैसे लाखों मुद्दे हैं। इस मंच ने महिलाओं को अपनी इन्हीं कमजोरियों से उबरने का मौका दिया है। अभी तक आप घर पर राज कर रही थीं, अब आप पूरी दुनिया में राज करिए। मिसेज इंडिया क्वीन 2021 मेरी पहचान कॉन्टेस्ट के आयोजक श्वेता रॉय और रणबीर रॉय है।

