Site icon AR Live News

वल्लभनगर,धरियावद उपचुनाव : आरएलपी भी उतारेगी प्रत्याशी

उदयपुर(ARLive news)। आरएलपी संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी कार्यकारिणी की सहमति से वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव में प्रत्याशी उतारना तय किया है।

सांसद बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी गांव,गरीब व वंचितों तथा पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ रही है और दोनों उप चुनाव भी पार्टी लड़ेगी। उपचुनाव के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर के लिए प्रभारी नारायण बेनीवाल (विधायक खींवसर) को जबकि सह प्रभारी-धर्मेंद्र सिंह रावत ( आरएलपी जिला अध्यक्ष अजमेर) को बनाया है।

धरियावद उपचुनाव के लिए प्रभारी पुखराज गर्ग (प्रदेश अध्यक्ष आरएलपी व विधायक भोपालगढ़ ), सह-प्रभारी भागीरथ नैण (प्रदेश उपाध्यक्ष आरएलपी ) को बनाया है।

Exit mobile version