Site iconSite icon AR Live News

विश्व वृद्ध दिवस पर अनंता हॉस्पिटल में 112 साल की वृद्ध महिला के कुल्हे का हुआ सफल ऑपरेशन

successful hip replacement surgery of 112 year old woman in ananta hospital udaipursuccessful hip replacement surgery of 112 year old woman in ananta hospital udaipur

राजसमंद,(ARLive news)। अनंता हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने शुक्रवार को 112 वर्षिय वृद्ध महिला के कुल्हे का सफल ऑपरेशन किया। अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि डूंगरपुर हाल उदयपुर निवासी हितेश कुमार चौबीसा की 112 वर्षीय माता देव कुमारी चौबीसा बाथरूम में नहाते समय फिसल गई। जिससे उनके कुल्हे की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी।

हितेश कुमार ने माता देव कुमारी को अनन्ता अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर कुणाल राजा को बताया। वृद्धा के कुल्हे की हड्डी का ऑपरेशन करना ही एक मात्र उपाय था, लेकिन वृद्धा की 112 वर्ष उम्र और बीपी की समस्या के चलते ऑपरेशन काफी जटिल था।

डॉ. कुणाल राजा ने परिजनों की सहमति और सारी जांचों के बाद कुल्हे का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन टीम में डॉ अंशुल पहाड़िया डॉ प्रियांश डॉ मनोज जानी डॉ हिमांशी डॉ अंकिता डॉ साक्षी एवं स्टॉफ की टीम का सहयोग रहा।

Exit mobile version