Site iconSite icon AR Live News

वर्ल्ड हर्ट डे : जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में 2094 लोगों ने कराई शुगर की निशुल्क जांच

asia record 2094 sugar test in gbh general hospital in udaipur on world heart day 2021asia record 2094 sugar test in gbh general hospital in udaipur on world heart day 2021

एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए भेजे गए आंकड़े

उदयपुर,(ARLive news)। पिछले डेढ़ साल में देश में कोरोना के कारण मधुमेह रोगियों में इजाफा हुआ है। ऐसे रोगियों का पता लगाने के लिए रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटिज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) ने बुधवार को वन नेशन, वन डे, वन मिलियन टेस्ट के नारे के साथ पूरे देश में निशुल्क शुगर जांच अभियान किया। बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में इस अभियान के तहत 2094 लोगों की निशुल्क शुगर जांच की गई।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि डिफिट डायबिटिज कैंपेन में संस्था ने अपने सौ दिन के अभियान में एक मिलियन ब्लड शुगर जांच का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत वर्ल्ड हार्ट डे पर बुधवार को पूरे देश में दस लाख लोगों की शुगर जांच का लक्ष्य रखा गया। पूरे राजस्थान में तीन सौ केंद्र बनाए गए थे जिसमें से उदयपुर में जीबीएच जनरल हॉस्पीटल रहा।

कोरोना के बाद डायबिटिज रोगियों में इजाफा हुआ है और शुगर ह्दय रोग का बड़ा कारण है

हॉस्पीटल के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गोयल और उनकी टीम इस अभियान में जुटे। इस दौरान जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम में शुरूआत में अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन डॉ. विनय जोशी ने डॉ. वीरेंद्र गोयल को पुष्प गुच्छ भेंट कर की।

इसमें 2094 लोगों ने ब्लड शुगर की जांच कराई। जांच की रिपोर्ट मरीज को दी गई, जबकि यह आंकड़ा एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए भेजा गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर डिफिट डायबिटिज एवं रिसर्च सोसायटी फोर द स्टडी ऑफ डायबिटिज इन इंडिया की ओर से आयोजित किया था। सोसायटी का मानना है कि कोरोना के बाद डायबिटिज रोगियों में इजाफा हुआ है और शुगर ह्दय रोग का बड़ा कारण है। इस कारण यह अभियान बुधवार को वर्ल्ड हार्ट डे पर किया गया।

Exit mobile version