Site iconSite icon AR Live News

REET Exam : साइंस कॉलेज से पकड़ा गया एक परीक्षार्थी : न तो अकल लगा पाया, न ही नकल कर पाया

reet exam candidate arrests for fraud from science college udaipurreet exam candidate arrests for fraud from science college udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। REET Exam में हर स्तर पर सख्ती बरतने के बाद उदयपुर पुलिस ने आज परीक्षा सेंटर साइंस कॉलेज से एक परीक्षार्थी चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकी शक्ल प्रवेश पत्र की फोटो से मिसमैच हो रही थी। संदेह होने पर भूपालपुरा पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि जालोर निवासी चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चेतन कुमार ने बताया कि असली परीक्षार्थी वही है, लेकिन पहले उसकी जगह कोई दूसरा फर्जी परीक्षार्थी बैठने वाला था। इसलिए प्रवेश पत्र पर फोटो फर्जी अभ्यर्थी से मिलता-जुलता लगाया गया था।। लेकिन फर्जी अभ्यर्थी से परीक्षा देने का सौदा तय नहीं हुआ, ऐसे में आज चेतन कुमार खुद ही परीक्षा देने आ गया। उसका उदयपुर में साइंस कॉलेज परीक्षा सेंटर था। वह परीक्षा सेंटर पर पहुंचा। वहां चेकिंग के दौरान प्रवेश पत्र पर लगी फोटो और चेतन के चेहरे का पूरी तरह मिलान नहीं हुआ। इस पर चेकिंग करने वालों को संदेह हुआ, तो उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया और पुलिस उसे थाने लेकर आ गयी। यहां पूछताछ में उसने सच कबूला।

एसपी राजीव पचार ने बताया कि उदयपुर जिले में सभी 157 केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई है। इस परीक्षा के लिए 1100 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। साइंस कॉलेज में पकड़े गए परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की अग्रिम जांच की जा रही है।

Exit mobile version