Site iconSite icon AR Live News

बड़े टैंकरों से कैमिकल चोरी का कारोबार : पुलिस ने 40 लाख रूपए कीमत का अवैध कैमिकल पकड़ा

police dst bust illegal chemical gang seized chemical cost of 40 lakh rspolice dst bust illegal chemical gang seized chemical cost of 40 lakh rs

उदयपुर,(ARLive news)। जिला पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम डीएसटी ने शुक्रवार तड़के उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर काया स्थित एक बाड़े पर दबिश देकर अवैध केमिकल के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से अवैध कैमिकल से भरा एक टैंकर सहित 3 वाहन जब्त किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टैंकर से बरामद हुए कैमिकल की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इसका उपयोग साबुन और सर्फ बनाने में किया जाता है।

डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि यह कैमिकल टैंकर चालकों की मिलीभगत से टैंकर से चोरी कर निकाला जाता है और बाड़े पर इकट्ठा करने के बाद सस्ते दाम पर शहर में सर्फ-साबुन बनाने का काम करने वाले लोगों को सप्लाई किया जाता है।

आज तड़के मुखबीर की सूचना पर डीएसटी टीम ने काया स्थित जैन मंदिर के पास एक बाड़े में दबिश दी। इस दौरान एक टैंकर से अवैध केमिकल को ड्रम में खाली किया जा रहा था। टीम ने मौके से संचालक पप्पू सिंह को पुकड़ और 20 हजार लीटर से भरे एक टैंकर, पिकअप में 350 लीटर अवैध केमिकल और एक ट्रक में रखे 15 खाली ड्रम जब्त किए।

Exit mobile version