Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली के कोर्ट रूम में गैंगवार : गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या, वकील की ड्रेस में आए हमलावर भी मारे गए

shootout at court room delhi gangster jitender gogi killed in firingshootout at court room delhi gangster jitender gogi killed in firing

नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर गैंगवॉर हो गयी। कोर्ट पेशी पर आए गैंगस्टर जितेन्द्र गोगी को वकील की ड्रेस में आए दो बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी, जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने उन दो बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमें दोनों हमलावर भी मारे गए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि कोर्टरूम में हुए घटनाक्रम में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। जितेन्द्र गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में आए दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में मारे गए हमलावरों में एक बदमाश पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित था।

Exit mobile version