Site iconSite icon AR Live News

स्मार्ट सिटी : उदयपुर, अजमेर और कोटा के लिए 387 करोड़ के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी

जयपुर(arlive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर, अजमेर और कोटा में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यो के लिए राज्यांश सहित पूंजीगत मदों में अतिरिक्त प्रावधान करते हुए 387 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। इससे बजट के अभाव में विकास कार्य रुकने का संकट नहीं रहेगा।

उल्लेखनीय है कि स्वायत्त शासन विभाग ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भारत सरकार से और राशि रिलीज कराने के लिए अग्रिम राज्यांश की मांग की थी। इसमें उदयपुर, अजमेर और  कोटा के लिए 30-30 करोड़ तथा जयपुर के लिए 60 करोड़  रूपए अग्रिम राज्यांश के रूप में जारी करने का प्रस्ताव भेजा था।

स्मार्ट सिटी के लिए भारत सरकार से प्राप्त केन्द्रांश राशि 147 करोड़ तथा इसके अनुपात में राज्यांश राशि 90 करोड़ सहित कुल 387 करोड़ के अतिरिक्त प्रावधान की राशि रिलीज कर संबंधित स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी के निजी निक्षेप खाते में हस्तांतरित करने के संबंध में प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया था।

Exit mobile version