Site iconSite icon AR Live News

उपचुनाव : 4 वार्डो में कोई वार्ड पंच बनने तैयार नहीं

: 18 वार्ड पंच निर्विरोध, 2 सरपंच और 8 वार्ड पंच के लिए मतदान 28 को

उदयपुर(arlive news)। जिले में पंचायत संस्थाओं के उपचुनावों के तहत गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जबकि 4 वार्ड में वार्ड पंच के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में अब जिले में 2 सरपंच और 8 वार्ड पंच के लिए 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत मुख्यालय पर मतदान होगा। मतदान दल 27  को जिला मुख्यालय से रवाना होंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होकर परिणाम घोषित होंगे। 

Exit mobile version