उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में हो रही अच्छी बारिश के चलते मंगलवार को पर्यटकों के कदम उस वक्त रूक गए, जब उन्होंने कई बड़े चलते हुए झरने एक साथ देखे। उदयपुर में इस मानसून में ऐसा नजारा पहली बार देखा गया है। मंगलवार को उदयपुर के इसवाल-गोगुंदा क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर पहाड़ियों से एक साथ कई झरने गिरने शुरू हो गए।
वीडियो में देखें उदयपुर में हाईवे किनारे चलते झरनों के मनोरम दृश्य
उदयपुर में गिरते झरनों को देखकर वहां से गुजर रहे लोग उल्लासित हो गए। कई लोगों ने हाईवे किनारे रूककर इस नजारे को कैमरे में कैद किया। उदयपुर में मानसून का यह नजारा पर्यटकों के लिए बेहद शानदार और यादगार रहा।

