Site iconSite icon AR Live News

बांसवाड़ा में सुबह 5.30 बजे माही बांध के 4 गेट खोले

उदयपुर (ARLive news)। पानी की आवक बनी रहने से मंगलवार सुबह 5.30 बजे बांसवाड़ा के माही बांध के 4 गेट 50-50 सेंटीमीटर खोल दिये गए।

281.50 मीटर पूर्ण भराव स्तर वाले संभाग के सबसे बड़े माही बांध का जलस्तर मंगलवार तड़के 281.30 मीटर पर पहुँच गया। आवक देखते हुए सुबह 5.30 बजे इसके 16 मेसे 4 गेट 50-50 सेंटीमीटर खोल दिये गए। माही बांध क्षमता के मुकाबले 98.47 प्रतिशत भर चुका है। इसमें आवक अभी बनी हुई है। अब आवक तेज हुई तो बांध के गेट ज्यादा भी खोले जा सकते है।

सुबह 5.30 बजे की फ़ोटो जब माही के बांध के 4 गेट खोले गए।

फतेहसागर के गेज में बढ़ोतरी धीमी हुई

कैचमेंट में बारिश नहीं होने से फतेहसागर में आवक अब बहुत धीमी हो गई है। इस कारण साढ़े आठ फीट गेज होने के बाद फतेहसागर के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम काफी धीमा हो गया है। अभी इसका गेज 13 फीट के मुकाबले करीब 9 फीट हुआ है। सीसारमा नदी से पीछोला में धीरे धीरे आवक बनी हुई है।

Exit mobile version