Site iconSite icon AR Live News

ब्रेकिंग : उदयपुर जिले में रीट परीक्षा के चलते 26 सितंबर को 13 घंटे के लिए बंद रहेगा इंटरनेट

reet exam 2021 internet ban in udaipur district on 26 september - 2reet exam 2021 internet ban in udaipur district on 26 september - 2

जिले में 80 हजार परीक्षार्थियों के आने की उम्मीद

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा में नकल को रोकने के लिए उदयपुर जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। इसके तहत उदयपुर जिले में 26 सितंबर को दिन के 13 घंटे सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

उदयपर जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 सितम्बर को दो पारियों में परीक्षा होगी। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने विभागवार सभी को परीक्षा को सफल ढंग से आयोजित कराने के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 26 सितंबर को 80 हजार परीक्षार्थियों के रीट परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में 25 औ 26 सितंबर को यातायात का अतिरिक्त दबाव भी रहेगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही इन दो दिनों में यात्रा करें।

Exit mobile version