Site iconSite icon AR Live News

मुंबई में मेट्रो का निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 लोग घायल

mumbai under construction flyover collapses 14 injuredmumbai under construction flyover collapses 14 injured

मुंबई,(ARLive news)। मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स(बीकेसी) उपनगर इलाके में शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम 14 लोग घायल हो गये। अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले एसईएलआर फ्लाईओवर का एक गडर्र सुबह करीब 04.45 बजे गिर गया , जिसके कारण 15 लोग घायल हो गये।

बताया जाता है कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लोहे की बीम को सपोर्ट करने के लिए नीचे जो पिलर लगाया जा रहा था, उसके गिरने के चलते फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा।

फ्लाईओवर गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी। पुलिस उपायुक्त(जोन-8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि सभी घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उनकी हालत स्थिर है।

Exit mobile version