Site iconSite icon AR Live News

नेता प्रतिपक्ष कटारिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन : राजपूत नेताओं ने कटारिया को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की

udaipur protest against gulab chand kataria statement on maharana pratap and lord ramudaipur protest against gulab chand kataria statement on maharana pratap and lord ram

उदयपुर,(ARLive news)। महाराणा प्रताप और भगवान राम को लेकर पिछले दिनों दिए गए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के विवादित बयान पर गुरूवार को क्षत्रीय समाज के संगठनों ने कलेक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेवाड़ क्षत्रीय महासभा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्री के बाहर पहुंचे और कटारिया के बयान के विरोध में रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन में करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा, जनता सेना संस्थापक रणधीर सिंह भींडर, कांग्रेस नेता लाल सिंह झाला सहित अन्य राजपूत नेता शामिल हुए। सभी ने कटारिया को नेता प्रतिपक्ष से हटाए जाने और भाजपा से निष्कासित करने की मांग की।

प्रदर्शन में महिपाल सिंह मकराना ने कटारिया पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराणा प्रताप नहीं होते तो आपकी आइडेंटी नहीं होती। महाराणा प्रताप को लेकर जब कटारिया बोल रहे थे, तब कई क्षत्रीय नेता मंच पर मौजूद थे, उन लोगों ने भी कटारिया को नहीं टोका और विरोध नहीं जताया। जिस पार्टी को यहां तक पहुंचने के लिए राम का नाम लेना पड़ा। उसी पार्टी का व्यक्ति ये बोले कि हम नहीं होते तो समुद्र में होते। तुम्हें उसी गहराई में पहुंचा देंगे।

Exit mobile version