गांधीनगर,(ARLive news)। गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नए मंत्रीमंडल ने गुरूवार को राजभवन में शपथ ली। 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गयी, इसमें 10 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री हैं। इस तरह गुजरात में मुख्यमंत्री के साथ ही पूरी टीम भी बदल गयी है। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम को होगी, जिसमें प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।
गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित उनकी टीम के 22 मंत्रियों को भी हटा दिया गया है। सभी पुराने मंत्रियों को हटा, नया मंत्रीमडल बनाने से पार्टी में कलह का माहौल बना हुआ है। हालां कि यह बदलाव गुजरात में अगले साल आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया है। नई और युवा टीम का फोकस गुजरात चुनाव-2022 होगा।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
कैबिनेट मंत्री : राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा। सबसे पहले राजेंद्र त्रिवेदी ने शपथ ली, इन्होंने आज सुबह ही विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और इसके एक घंटे बाद वे मंत्री बन गए।
राज्य मंत्री : हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।

