Site iconSite icon AR Live News

एनसीसी 5 राज गर्ल्स बटालियन का वार्षिक निरीक्षण : सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल और मीरा गर्ल्स कॉलेज पहुंचे ग्रुप कमांडर

annual inspection of ncc 5 raj girls battalion in udaipurannual inspection of ncc 5 raj girls battalion in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। एनसीसी की यूनिट, एनसीसी 5 राज गर्ल्स बटालियन का 15 सितंबर को वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न हुआ। उदयपुर समूह मुख्यालय के ग्रूप कमाण्डर कर्नल विनोद कुमार बांगरवा द्वारा यूनिट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की श्रृंखला में सर्वप्रथम ग्रूप कमाण्डर को कैडेटस् द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पष्चात् ग्रूप कमाण्डर का यूनिट के समस्त स्टाफ से परिचय कराया गया। इसके बाद यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल अखिलेष खन्ना द्वारा यूनिट के वार्षिक कार्यों के ऊपर पॉवर पॉइन्ट प्रेजेन्टेषन दी गई। तत्पष्चात् यूनिट के कमान अधिकारी द्वारा गू्रप कमाण्डर को इकाई के सभी स्टोर्स कार्यालय एवं हथियारों की कोत का निरीक्षण कराया गया।

इस अवसर पर 5 राज गर्ल्स यूनिट के अंतर्गत आने वाले विद्यालय तथा महाविद्यालयों के लगभग 20 असोसिएट एनसीसी ऑफिसर मौजूद थे जो कि अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा तथा नाथद्वारा से आए थे। ग्रूप कमाण्डर द्वारा वार्षिक कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया गया तथा एनसीसी को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। एएनओ द्वारा एनसीसी की गतिविधियों की जानकारी ग्रूप कमाण्डर को दी गई तथा साथ ही कुछ सुझाव और एनसीसी की प्रषिक्षण में आने वाली समस्याओं का निवारण हेतु विचार-विमर्ष किया गया।

वार्षिक निरीक्षण की श्रृंखला में ग्रूप कमाण्डर विनोद कुमार बांगरवा द्वारा सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल तथा मीरा कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया और प्राचार्य महोदय से मुलाकात की गई।

अन्त में यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल अखिलेष खन्ना द्वारा सभी को वार्षिक निरीक्षण को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर 5 राज गर्ल्स बटालिन के प्रषासनिक अधिकारी मेजर छाया कोरवाल तथा यूनिट के सभी स्टाफ उपस्थित थे।

Exit mobile version