Site iconSite icon AR Live News

गबन के आरोप में शास्त्री सर्कल डाकघर का डाक सहायक गिरफ्तार

उदयपुर/गोगुंदा,(ARLive news)। जिले की गोगुन्दा पुलिस ने मंगलवार को उदयपुर शास्त्री सर्कल उप डाकघर का डाक सहायक गिरफ्तार देवाराम मेघवाल को गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। देवाराम 2019 में गोगुंदा उप डाकघर में डाक सहायक के पद पर था। आरोप है कि देवाराम मेघवाल ने खाता धारक के 48 हजार के बजाय 4800 खाते में जमा कर 43200 रुपये का गबन किया था।

गोगुंदा निवासी जीवन सिंह चौहान ने थाने में देवाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमे प्रार्थी ने बताया था कि उसने 4 दिसम्बर 2019 को उसकी मां मीरा कुंवर के खाते में 48000 रुपये जमा करवाये थे। डाक सहायक ने प्रार्थी को तो 48000 रुपये की जमा पर्ची दी, लेकिन खाते में मात्र 4800 रुपये ही जमा किये। इस तरफ से डाक सहायक ने 43200 रुपये का गबन किया।

गोगुन्दा पुलिस गबन के आरोप में देवाराम से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version