Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के उत्कर्ष ने नेशनल कूडो चैम्पियनशिप-2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल जीता

udaipur utkarsh singh won gold medal in national kudo championship in solan himachal pradeshudaipur utkarsh singh won gold medal in national kudo championship in solan himachal pradesh

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के 15 वर्षीय उत्कर्ष सिंह उदावत ने नेशनल कूडो चैम्पियनशिप-2021 (मिक्स मार्शल आर्ट) में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गोल्ड मैडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर परिवार और गुरूजनों का नाम रोशन किया है। कूड़ो चैम्पियनशिप-2021 में हिस्सा लेने 25 राज्यों के 1500 से 1600 कैंडीडेट पहुंचे थे। उत्कर्ष ने उदयपुर से ओपन एंट्री के जरिए इस नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया और गोल्ड जीता भी।

उत्कर्ष ने बताया कि शिहान राजकुमार मेनारिया और सेंसाई विपाश मेनारिया उसके गुरू है। वह 2018 से कूड़ो मिक्स मार्शल आर्ट सीख रहा है और प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहा है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में 1 से 7 सितंबर के बीच नेशनल कूड़ो चैम्पियनशिप-2021 हुई थी।

इस चैम्पियनशिप में उत्कर्ष ने आयुवर्ग अंडर-16 और 50 किलोग्राम से कम वजन की श्रेणी में चैंम्पियनशिप के लिए फाइट किया। एक-एक कर उसने अपने सभी विरोधी खिलाड़ियों को पछाड़ा और मैडल के लिए लगातार 5 फाइट कर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया।

उत्कर्ष के पिता का नाम करण सिंह है। करण सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा इस खेल में काफी मेहनत कर रहा है और गोल्ड जीतकर उसने परिवार और उदयपुर का नाम देशभर में रोशन किया है।

Exit mobile version