Site iconSite icon AR Live News

मदार बड़ा पर चल गई चादर, फतहसागर की तरफ बढ़ा पानी

udaipur madar bada overflow after rainudaipur madar bada overflow after rain

उदयपुर,(ARLive news)। 24 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले मदार बड़ा तालाब पर सोमवार सुबह से चादर चल गई है। यह सीधे तौर पर उम्मीदों वाली चादर कही जा सकती है,क्योंकि यह पानी सीधा फतेहसागर आएगा।

कैचमेंट में बारिश का दौर बना रहने से रविवार शाम 6 बजकर 10 मिनट पर मदार बड़ा तालाब की रपट से धीरे धीरे पानी गिरना शुरू हुआ था। हालांकि तब यह तालाब पूर्ण भराव स्तर से आधा फीट खाली था। रात भर आवक बनी रहने से सोमवार सुबह चादर तेज हो गई।

यह पानी थूर की पाल से मदार नहर होता हुआ फतहसागर पहुँचेगा। अब मदार बड़ा तालाब के कैचमेंट में जैसे ही तेज बारिश होगी इसकी चादर और तेज होंगी। इसका सीधा फायदा फतहसागर को होगा। अब मदार छोटा तालाब के भरने पर भी नजरें टिक गई है। यह 21 फीट पूर्ण भराव स्तर के मुकाबले 15 फीट ही भरा है। इसके भी छलकने पर फतहसागर में आवक तेज होगी।

सीसारमा नदी से धीरे धीरे पीछोला में आवक बनी हुई है। हालांकि नदी में वेग कम होने से अभी पीछोला के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है

गोवर्धनसागर के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा

गोवर्धनसागर पर भी चादर तेज हो गई है। अब इसके कैचमेंट में तेज बारिश का दौर चलता है तो गोवर्धनसागर के निचले इलाकों में बनी कॉलोनियों में पानी भरने का खतरा हो सकता है। इसको लेकर कई लोग अभी से सतर्क हो गए है।

Exit mobile version