Site iconSite icon AR Live News

टीडी डेम छलका, मदार बड़ा 20 फीट हुआ : सर्वाधिक सलुंबर में 81 एमएम, उदयपुर शहर में 22 एमएम बारिश

udaipur rain update tidi dam overflow and madar bada crosses 20 feet water capacityudaipur rain update tidi dam overflow and madar bada crosses 20 feet water capacity

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर और मेवाड़ में बारिश का दौर जारी है। अच्छी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह टीडी डेम छलक गया। इधर मदार बड़ा तालाब में भी पानी की आवक लगातार होने से जल स्तर 24 फीट के मुकाबले 20 फीट हो गया है। पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले में सर्वाधिक बारिश सलूंबर में 81 एमएम बारिश हुई, वहीं उदयपुर शहर में 22 एमएम बारिश हुई है।

आंकड़ों के अनुसार जिले में सर्वाधिक बारिश सलूंबर में 81 एमएम, जयसमंद में 72 एमएम, कोटड़ा में 72 एमएम, डाया में 50 एमएम, उदयसागर में 35 एमएम, सेई डेम 31 एमएम, झाड़ोल में 30 एमएम, बावलवाड़ा में 28 एमएम, ओगणा 27 एमएम, मदार 25 एमएम, बागोलिया 25 एमएम, ऋषभदेव 26 एमएम, स्वरूप सागर 17 एमएम, सेमारी में 16 एमएम बारिश हुई है।

Exit mobile version