Site iconSite icon AR Live News

ब्यावर डीएसपी का वीडियो प्रकरण : एसओजी ने उदयपुर के अनन्ता रिसोर्ट से डीएसपी हीरा लाल सैनी को पकड़ा, अम्बामाता थाने में कार्यवाही जारी

उदयपुर,(ARLive news)। ब्यावर डीएसपी हीरा लाल सैनी का महिला कांस्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहाते हुए के अश्लील वीडियो के वायरल होने के प्रकरण में गुरुवार रात जयपुर एसओजी टीम ने डीएसपी हीरा लाल सैनी को हिरासत में लिया है। एसओजी टीम ने डीएसपी हीरा लाल सैनी को उदयपुर के अनन्ता रिसोर्ट से पकड़ा है। रात को एसओजी चाइल्ड पोर्नोग्राफी यूनिट की टीम उन्हें लेकर अम्बामाता थाने पहुंची। अम्बामाता थाने में शुरुआती कार्यवाही करने के बाद एसओजी की टीम उन्हें जयपुर लेकर जाएगी।

वायरल वीडियो प्रकरण की जांच गृह विभाग ने एसओजी को सौंप दी है। वीडियो में स्विमिंग पूल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ उसका 6 साल का बेटा भी है, जिसके साथ मे अश्लील हरकतें होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में SOG की चाइल्ड पोर्नोग्राफी यूनिट ने यह कार्यवाही की है।

गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया है। इसके अलावा महिला के पति की रिपोर्ट को गंभीरता से नही लेने के कारण थाना एसएचओ को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

Exit mobile version