Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 50 से ज्यादा छापे मारकर चर्चित रहे आयकर इनवेस्टिगेशन विंग के अतिरिक्त आयुक्त एम.रघुवीर का मुंबई हुआ ट्रांसफर

udaipur income tax additional commissioner m raghuveer transferred to mumbai international taxationudaipur income tax additional commissioner m raghuveer transferred to mumbai international taxation

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में 3 साल में 50 से ज्यादा आयकर छापे मारकर हलचल मचाने वाले आयकर अतिरिक्त आयुक्त एम.रघुवीर अब मुंबई में मल्टी नेशनल कंपनियों में आने वाले फॉरेन फंड पर अपनी पैनी नजर (assessment) रखेंगे।

उदयपुर रेंज आयकर विभाग की इनवेस्टिगेशन विंग के अतिरिक्त आयुक्त एम.रघुवीर का उदयपुर से मुंबई के इंटरनेशनल टैक्सेशन विभाग में ट्रांसफर हुआ है। अब वे इंटरनेशनल टैक्सेशन में रहते हुए मल्टी नेशनल कंपनियों में आने वाले फॉरेन फंड का असेसमेंट करेंगे।

गौरतलब है कि अतिरिक्त आयुक्त एम रघुवीर 2016 में उदयपुर आए थे। उदयपुर आयकर विभाग की इनवेस्टिगेशन विंग में रहते हुए उन्होंने 50 से ज्यादा आयकर छापे मारे और 20 से ज्यादा सर्वे की कार्यवाही की।

Exit mobile version