Site iconSite icon AR Live News

लेटर बम के बाद कैलाश मेघवाल का पॉलिटिकल यूटर्न : कटारिया के विरुद्ध नहीं लाएंगे निंदा प्रस्ताव

bjp leader kailash meghwal political u turn after letter bombbjp leader kailash meghwal political u turn after letter bomb

उदयपुर,(ARLive news)। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश मेघवाल ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाने का निर्णय बदल लिया है। या फिर यह कहे कि मेघवाल पॉलिटिकल यूटर्न लेकर बैकफुट पर आ गए है।

4 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पत्र लिखकर विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में कटारिया के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाने का एलान किया था। यह पत्र सार्वजनिक होते ही भाजपा में खलबली मच गई।

इसी बीच बुधवार को जयपुर प्रवास के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मेघवाल को इस मामले में तलब कर पार्टी संविधान का पाठ पढ़ाया, तो कटारिया को ललकारने वाले मेघवाल ने यूटर्न ले लिया।

अरुण सिंह से चर्चा के बाद जयपुर में मीडिया कर्मियों के पूछे सवाल पर मेघवाल ने किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि विस्तार से चर्चा कर ली है। पार्टी हित में हमको काम करना है। पार्टी को आगे बढ़ाना है। इसलिए कल निंदा प्रस्ताव लाने का मैंने विचार छोड़ दिया है। मेघवाल ने कहा कि अब तो कांग्रेस से लड़ना है। मेघवाल के इस पॉलिटिकल यूटर्न से एक बारगी विधानसभा सत्र से ठीक पहले पार्टी में आया तूफान थम गया है।

Exit mobile version