Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में 3896 ग्राम सेवकों पदों की भर्ती निकली : 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

rajasthan gram sevak bharti 2021 3896 post notificationrajasthan gram sevak bharti 2021 3896 post notification

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में बेरोजगार युवाओ के लिए अच्छी खबर है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी वीडीओ के 3896 पदों की नई भर्ती के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्राम विकास अधिकारी ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी लिखित परीक्षा फरवरी 2022 में होगी।

जानकारी के अनुसार राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष आयुवर्ग के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। इनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ कैंडिडेट्स आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर का डिप्लोमा होना जरूरी है।

Exit mobile version