Site iconSite icon AR Live News

टोक्यो पैरालंपिक 2021 : 19 साल के मनीष नरवाल ने गोल्ड और सिंहराज अदाना ने सिल्वर मैडल जीता

tokyo paralympics 2021 manish narwal wins gold and singhraj wins silver for india in shooting - 1tokyo paralympics 2021 manish narwal wins gold and singhraj wins silver for india in shooting - 1

नई दिल्ली,(ARLive news)। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदान प्रदर्शन जारी है। शनिवार को 19 वर्षीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण और सिंहराज ने रजत पदक जीता।

टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है। 19 वर्षीय नरवाल ने 218.2 स्कोर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड के लिए दावा किया। जबकि पी-1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में कांस्य जीत चुके सिंहराज अदाना ने सिल्वर मैडल जीतकर पदकों की संख्या में इजाफा कर लिया।

Exit mobile version